इंदिरापुरम। वसुंधरा सेक्टर 15 निवासी जतिन गर्ग के घर इनवर्टर की बड़ी बैटरी चोरी होने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने में 13 दिन लगा दिए। चोरी सात मार्च को हुई थी। पुलिस ने रिपोर्ट 20 मार्च की रात दर्ज की। यह स्थिति तब है जब पीड़ित के पास घटना के सीसीटीवी फुटेज मौजूद हैं।
दर्ज मामले में जतिन गर्ग ने बताया कि सात मार्च की दोपहर करीब तीन बजे वह घर में ताला लगाकर बाहर निकले थे। लौटने पर ताला टूटा मिला। चोर घर के अंदर से बैटरी चोरी कर ले गए। सीसीटीवी कैमरा खंगालने पर दोपहर करीब 3ः34 बजे चोरी होने की पुष्टि हुई।
आरोपी चोर बाइक से पहुंचा था और चोरी कर भाग निकला। चोरी के दिन ही उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने में देरी किस स्तर से हुई है इसकी जांच की जा रही है। इसकी विस्तृत रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।