फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, मां-बेटी की मौत, पिता गंभीर

Wed, 06 Oct 2021 09:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर दर्दनाक हादसा हुआ है।
दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मोदीनगर में भगवान गंज मंडी कट के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंद दिया। हादसे में मां बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता घायल हो गया। 
विज्ञापन
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे से गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बुधवार सुबह मोदीनगर के भगवान गंज मंडी कट के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंद दिया। जिसमें मां बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता घायल हो गया। 

मुजफ्फरनगर के गांव कुकड़ा निवासी सुरेंद्र अपनी पत्नी मंजू (45) और पुत्री प्रिया के साथ मोदीनगर की चुन्ना भट्टी कालोनी में अपनी ससुराल आया था। बुधवार सुबह वह बाइक से वापस मुजफ्फरनगर जाने के लिए निकला।
विज्ञापन


जैसे ही वह दिल्ली-मेरठ मार्ग पर भगवान गंज मंडी कट के सामने पहुंचे तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक कुचल दी। हादसे में मंजू और प्रिया की मौत हो गई, जबकि सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने दिल्ली-मेरठ मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें