बताया जा रहा है कि बीते वर्ष भी इसी तरह सोसाइटी की बाउंड्री वॉल टूटने पर तालाब का सारा पानी सोसाइटी में भर गया था उस दौरान भी लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था।
लोनी भोपुरा रोड स्थित भारत सिटी सोसाइटी की बाउंड्री वॉल शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे अचानक टूट गई। इस बीच झमाझम बारिश से सोसाइटी के बराबर में तालाब का पानी ज्यादा भरने से दीवार टूटते ही सोसाइटी में भरने लगा।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी रामू प्रजापति का कहना है कि बाउंड्री वॉल टूटने के बाद सोसाइटी के बेसमेंट में पानी भर गया जिससे ग्राउंड फ्लोर पर मेंटेनेंस ऑफिस और वहां खड़ी एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों में पानी भर गया। इस सूचना पर स्थानीय लोग अपनी गाड़ी को देखने पहुंचे और पानी को बाहर निकालने में जुट गए।
फिलहाल तालाब के पानी से हुए नुकसान का आंकलन आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी नहीं लगा पा रहे हैं। उन्होंने नगर पालिका परिषद के अधिकारियों से तालाब की व्यवस्था पक्की करने की मांग की है। बताया कि बीते वर्ष भी इसी तरह सोसाइटी की बाउंड्री वॉल टूटने पर तालाब का सारा पानी सोसाइटी में भर गया था उस दौरान भी लोगों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था।