फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर निकाले दस हजार रुपये

Wed, 08 Feb 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
atm card - फोटो : demo
विज्ञापन
वैशाली सेक्टर-1 निवासी महिला का कार्ड क्लोन कर ठगों ने अकाउंट से दस हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उन्हें ठगी की जानकारी हुई। महिला ने थाना इंदिरापुरम में तहरीर दी है।सेक्टर-1 निवासी मितुल कुमारी पड़पड़गंज स्थित एक मेडिकल कंपनी में अकाउंटेंट हैं। 22 जनवरी को वह सेक्टर-2 स्थित एक एटीएम से रुपये निकालने गई थंी।
विज्ञापन


वह पैसे निकाल रहीं थीं तभी मशीन हैंग हो गई । इसी बीच पीछे खड़े एक युवक ने उनकी मदद करने के बहाने उनसे एटीएम ले लिया। उसने भी मशीन में कार्ड डालकर कई बार रुपये निकालने की कोशिश की, लेकिन रुपये नहीं निकले। इसके बाद युवक कार्ड देकर वापस चला गया। शाम को वह घर पहुंचीं तो मोबाइल पर दस हजार रुपये निकलने का मैसेज मिला।

उन्होंने इसकी सूचना बैंक को दी। वह कई दिनों तक बैंक के चक्कर काटती रहीं, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने बुधवार को थाना इंदिरापुरम में ठगी की शिकायत दी है। थाना इंचार्ज प्रदीप त्रिपाठी का कहना है कि  ऐसा लग रहा है कि युवक ने महिला का कार्ड क्लोन कर लिया होगा। इसकी जांच की जा रही है।      
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें