यूपी बोर्ड मूल्यांकन में प्रदेश स्तर पर राजकीय शिक्षक संघ के बहिष्कार से जहां मूल्यांकन कार्य धीमी गति से चल रहा है। गाजियाबाद में समय से पूर्व ही मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाएगा। संस्कृत विषय को छोड़ अन्य सभी कापियां मंगलवार को जांच ली जाएंगी।
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन गाजियाबाद में दो केंद्रों पर हो रहा है। हाईस्कूल की कापियां सेठ मुकुंद लाल इंटर कॉलेज में जांची जा रही है। केंद्र व्यवस्थापक केवी सिंह ने बताया कि उनके यहां जांचने को केवल सात हजार कापियां शेष रह गई है जो मंगलवार को जांच ली जाएंगी।
ऐसे ही सनातन धर्म इंटर कालेज के केंद्र व्यवस्थापक वीके अग्रवाल ने बताया कि केंद्र पर कुल 1.64 लाख कापियां जांचने को आई थी। इनमें से सोमवार शाम तक 1.54 लाख कापियां जांच ली गई हैं। उन्होंने बताया कि संस्कृत की कापियों के अलावा अन्य सभी कापियां मंगलवार को जांच ली जाएंगी।
परिषद द्वारा तय 13 अप्रैल तक सभी उत्तर पुस्तिकाएं सील हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षकों की अनुपस्थिति के बावजूद शिक्षकों ने तेजी से काम करते हुए समय पर पुस्तिकाएं जांच दी।