देश की सबसे अधिक वोटरों वाली विधानसभा साहिबाबाद में वोटरों को लुभाने के लिए सभी पार्टियों के प्रत्याशियों को एड़ी-चोटी का जोर लगाना होगा। जातिगत समीकरण हों या क्षेत्र का विकास सभी मुद्दों पर वोटरों को लुभाने का प्रयास सभी पार्टियों के प्रत्याशी करेंगे।
कुल 882558 वोटर रजिस्टर हो चुके हैं। इनमें 4,94,325 पुरुष और 3,88,273 महिलाएं हैं। देश की सबसे अधिक वोटरों वाली विधानसभा साहिबाबाद में चुनाव के लिए 151 पोलिंग सेंटर और 865 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
पढ़ी लिखी आबादी को दिखाना होगा विकास प्रत्याशी वैशाली, वसुंधरा, इंदिरापुरम, शालीमार गार्डन और राजेंद्र नगर में रहने वाली पढ़ी लिखी आबादी को विकास का खाका खींचकर अपने पक्ष में करना चाहेंगे। उधर, खोड़ा, पसौंडा, शहीदनगर, भोपुरा आदि इलाकों में जातिगत समीकरण भी अहम भूमिका निभाएगा।
चुनाव की घोषणा के बाद उम्मीद है कि जल्द ही सभी पार्टियां अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेंगी।
साहिबाबाद विधानसभा एक नजर में
पुरुष वोटर- 4,94, 325
महिला वोटर- 3,88,273
कुल वोटर- 8,82,598
पोलिंग सेंटर-151
पोलिंग बूथ- 865