फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 20 साल पहले हुए एक हजार के लेनदेन को लेकर मारपीट, सात पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। जावली गांव में बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ग्रामीण राजेश कसाना की शिकायत पर टीलामेाड़ पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि 20 साल पहले एक हजार रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

जावली गांव निवासी राजेश कसाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर के पास ही सुबह की सैर करने जा रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह की सैर के दौरान गांव के ही रहने वाले अजय ने उन्हें रोक लिया। उसने 20 साल पहले उन्हें एक हजार रुपये देने की बात कही। इस बात को लेकर दोनों के बीच में कहासुनी हो गई तो वह घर आ गए। आरोप है कि कुछ देर बाद अजय अपने साथ जितेंद्र, कपिल, सचिन, राजेश, विनोद और एक अन्य को लेकर उनके घर पहुंच गए। सभी के हाथों में लाठी-डंडे, धारदार हथियार थे। इसके बाद उन्होंने हमला कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। इस दौरान उनकी भतीजी और भाभी बीच बचाव करने पहुंची तो उनके साथ भी मारपीट की गई। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों के एकत्र होने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें