फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: संचालक ने ढ़ाबे में चोरी कर रहे दो चोरों को पकड़कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। भोपुरा रोड स्थित एक ढाबे में चोरी कर रहे दो चोरों को संचालक ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक मोबाइल, पावर बैंक और नकदी बरामद कर गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित दानिश निवासी गांव माछरा मेरठ ने बताया कि उनका भोपुरा रोड पर ढाबा है। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े तीन बजे वह खुद उनके जीजा इमरान और विशाल ढाबे पर सो रहे थे। इसी दौरान कुछ आवाज आई तो नींद खुदी तो देखा कि दो युवक ढाबे से भागने लगे। तीनों ने शोर मचाते हुए दोनों आरोपियों काे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी मथुरा बरोली निवासी सूरज और टीला शाहबाजपुर निवासी अमन उर्फ रिजवान हैं। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें