धड़ और दाहिना पैर हुआ बरामद
आरोपियों ने हत्या करने के बाद तरुण के शव के छह टुकड़े कर दिए थे। शव को बुलंदशहर के बीबीनगर क्षेत्र में नहर में फेंक दिया था। दाहिने पैर को पुलिस ने औरंगाबाद झाल से बरामद किया। जबकि, धड़ को अतरौली, अलीगढ़ से बरामद किया गया। वहां की पुलिस ने धड़ का अंतिम संस्कार भी कर दिया। अब पुलिस रिपोर्ट मंगवाकर उसको विवेचना का हिस्सा बनाएगी।
चार आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
अंजलि, पवन, वंश, अंकुर और जीते की गिरफ्तारी के बाद पुलिस दीपांशु, अंकित, अक्षय व मनोज अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस का दावा है कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर दबिश दी जा रही है। उनको भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इसलिए दिया था वारदात को अंजाम
अंजलि अक्षय की साली है। वह उसके फ्लैट में रहती थी। एसीपी ने बताया कि पवन और अंजलि के संबंध थे। बाद वह केडब्ल्यू सृष्टि निवासी तरुण के संपर्क में आ गई थी। यह बात पवन को पता चली तो वह तरुण से खुन्नस मानने लगा था। इसी वजह से तरुण को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। 16 अगस्त को पवन के कहने पर दीपांशु ने यह कहकर तरुण को बुलाया था कि वह अपने यहां इंटीरियर का कुछ काम कराना चाहते हैं। जब तरुण वहां पहुंचे तो सभी लोग वहां मौजूद थे और उनकी हत्या कर दी।