फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पशु प्रेमी ने चार के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में पशु प्रेमी महिला को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले में चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि महिला का कुछ लोग गलत इरादे से पीछा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि वह पशु प्रेमी हैं और समाजसेवा का काम करती हैं। वह पशुओं को लेकर होने वाले आंदोलनों में भाग लेती हैं। इसी बात से कुछ लोग रंजिश रखते हैं। जब वह आरडीसी में एक कार्यक्रम में शामिल होने गई तब भी आरोपी के परिचितों ने उनका पीछा किया और रास्ते में रोककर धमकी भी दी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो आरोपी भाग गए। ऐसे ही शालीमार गार्डन जाने के दौरान आरोपियों ने अभद्रता की थी। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि सत्या भारद्वाज समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें