फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बनेंगी स्मार्ट, फोन से करेंगी रिपोर्टिंग

Tue, 02 May 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्कर्स में करेंगी धरना प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजियाबाद। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अब स्मार्ट बनेंगी। अब उन्हें केंद्रों पर बच्चों की उपस्थिति के कॉलम भरने में घंटों नहीं लगेंगे। केंद्र पर बच्चों की उपस्थिति की रिपोर्टिंग स्मार्ट फोन के जरिए की जाएगी।
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रेयस कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रदेश सरकार की ओर से जल्द ही स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। खास यह है कि इस फोन से आंगनबाड़ी स्मार्ट तो होंगी ही शासन की भी सीधी नजर इन पर रहेगी।

ऐेेसे में आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने केंद्र की बजाए घर पर बैठकर केंद्र की रिपोर्टिंग की तो तुरंत पकड़ में आएंगी। श्रेयस कुमार ने बताया कि प्रदेश को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की कार्यशैली सुधारने की कवायद प्रदेश सरकार कर रही है।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सबसे ज्यादा शिकायत यही मिलती है कि वह सेंटर पर नहीं आती। कई जगह तो ऐसी स्थिति है कि कागजों पर ही बच्चों के नाम दर्ज है। हकीकत में सेंटर से कितने बच्चों को पोषाहार मिल रहा है।

कितनी युवतियों को लाभ मिल रहा है, इन सबकी हकीकत अब स्मार्ट फोन से उजागर होगी। स्मार्ट फोन से हर रोज केंद्र पर पहुंचे बच्चों की फोटो क्लिक कर, उनकी संख्या के साथ रिकॉर्ड ऑनलाइन शासन की साइट पर भेजना होगा। इस प्रक्रिया में कार्यकत्री किसी तरह का फर्जीवाड़ा भी नहीं कर सकेंगी। हर दिन केंद्र पर यदि बच्चों के चेहरे बदलते हैं तो भी आंगनबाड़ी शक के दायरे में आ जाएंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें