फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अनियंत्रित कार ने छात्र और बाइक सवार अधिवक्ता को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। नवयुग मार्केट में सेठ मुकुंदलाल इंटर कॉलेज के सामने बृहस्पतिवार सुबह रेडलाइट पर टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। यहां काले रंग की हुंडई क्रेटा कार ने स्कूल जा रहे कक्षा छह के छात्र आदिल (14) और बाइक सवार आसिफ(26) को टक्कर मार दी। हादसे में एक किया सेल्टोस कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में घायल छात्र को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। वहीं, बाइक सवार आसिफ को संतोष अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन परिजन उसे अन्य निजी अस्पताल में लेकर चले गए। दोनों की हालत खतरे से बाहर है।



एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:45 बजे सेठ मुकुंदलाल इंटर कॉलेज के सामने रेडलाइट पर हुआ। अनियंत्रित क्रेटा कार की टक्कर से छात्र आदिल और बाइक सवार अधिवक्ता आसिफ घायल हो गए। इसी दौरान एक किया सेल्टोस कार भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद क्रेटा कार एक बिजली के पोल से टकराकर बंद हो गई। आदिल कैला भट्टा का रहने वाला है और सेठ मुकुंदलाल इंटर कॉलेज में कक्षा छह का छात्र है। वहीं, आसिफ कैला भट्टा के इस्लामपुर का निवासी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। एसीपी ने बताया कि दुर्घटना के कारण यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर चौकी पर खड़ा करा दिया। आरोपी चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घायलों ने आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




......



दुकान मालिक की कार से घूमने आया था नौकर



एसीपी ने बताया कि नवयुग मार्केट में स्थित गजक रेवड़ी की दुकान पर काम करने वाला जितेंद्र अपने मालिक को बगैर बताए क्रेटा कार लेकर घूमने के लिए निकल पड़ा। जितेंद्र कार चलाने में दक्ष नहीं है। रेडलाइट पर आते ही उसने कार से नियंत्रण खो दिया और बाइक और सेल्टोस कार में टक्कर मारकर बिजली के पोल से टकराकर बंद हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें