फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कर्मचारी ने कंपनी में किया 50 लाख रुपये का गबन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गाजियाबाद। नोएडा स्थित मैसर्स एसेंट कंस्ट्रक्शंस कंपनी के प्रतिनिधि ने दो प्रोजेक्ट पर बिजली विभाग द्वारा कराए गए कार्यों के फर्जी बिल बनाकर 50 लाख रुपये का गबन कर लिया। कंपनी के प्रबंधक ने आरोपी राकेश कुमार के खिलाफ नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि कंपनी के प्रबंधक सूरज भारद्वाज के मुताबिक नोएडा के सेक्टर छह में उनकी मैसर्स एसेंट कंस्ट्रक्शंस प्रा. लि. नाम से फर्म है। कंपनी के दो अल-अलग विकास कार्य के प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इनमें एक ग्राम नूरनगर में लक्ष्मी विलास नाम से प्रोजेक्ट का निर्माण हो रहा है और दूसरा राजनगर एक्सटेंशन स्थित सेवी बिला डे में। कंपनी का प्रतिनिधि राकेश कुमार निवासी ग्राम घिटौर खेकड़ा जनपद बागपत ने मई 2025 में प्रोजेक्ट में बिजली विभाग द्वारा कराए गए कार्यों के बिल जमा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर बिलों की जांच कराई गई और बिजली विभाग से आरटीआई के माध्यम से जानकारी मांगी गई। जिसके बाद कंपनी ने कॉलोनी में खंभे, मीटर लगाने और एडवांस बिल जमा आदि का ब्योरा भेजा। आरोप है कि बिजली विभाग से मिले ब्योरे और कंपनी से जमा की गई धनराशि में करीब 50 लाख रुपये का गबन पाया गया है। अधिकांश बिल फर्जी और कूटरचित थे, जिनका कंपनी ने प्रतिनिधि राकेश कुमार को भुगतान कर दिया है। एसीपी ने बताया कि आरोपी राकेश कुमार के खिलाफ नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें