फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फर्जी फर्म खोलने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। फर्जी फर्म खोलकर अनुच्छेद लाभ कमाने के आरोप में राज्य कर अधिकारी ने व्यक्ति के खिलाफ लोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। राज्य कर अधिकारी रेंज बी में कार्यरत अधिकारी सतीश तिवारी ने बताया कि चूना भट्टी रोड पर एमडी इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म का जीएसटी पंजीकरण करने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया था। यह फर्म मोहम्मद सैफी की है। विभाग ने दस्तावेज के आधार पर जीएसटी पंजीकरण जारी कर दिया था। आरोप है कि फार्म ने वर्ष 2024-25 में कागजात अपलोड कर जीएसटी रिटर्न में करोड़ों रुपए के इनपुट टैक्स क्रेडिट होने का दावा किया था। विभागीय जांच में वास्तविक आउट वार्ड सप्लाई और टैक्स देने का कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि टीम ने 9 जून को बताई गई फर्म का निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि उक्त पते पर फर्म का अस्तित्व नहीं है। कागजों में दर्ज मोबाइल नंबर भी बंद है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि एमडी इंटरप्राइजेज के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें