साहिबाबाद। मोहन नगर बस अड्डे के पास गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर घायल करने का आरोप है। घायल फरमान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत साहिबाबाद थाना पुलिस से की गई है।
फरमान अपने पिता इस्लाम के साथ साहिबाबाद में सैलून चलाते हैं। इस्लाम ने पुलिस को बताया कि 17 अगस्त की रात करीब साढ़े 11 बजे फरमान घर लौट रहा था। वह मोहन नगर बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहा था। तभी चार युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने फरमान की पिटाई की और उसे मरा समझकर फरार हो गए। होश में आने पर फरमान ने पिता को सूचना दी। एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।