फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आला हजरत समेत कई ट्रेनों का रूट बदलेगा

Sat, 17 Sep 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : File Photo
विज्ञापन
 दिल्ली जंक्शन-रेवाड़ी जंक्शन सेक्शन पर सब-वे निर्माण की वजह से रेलवे ने पांच ट्रैफिक ब्लाक करने का निर्णय लिया है। इस दौरान 18 सितंबर से 16 अक्तूबर के बीच आला हजरत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। कुछ ट्रेन पूरी तरह निरस्त रहेंगी, तो कुछ आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग और रोक कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


इस अवधि में दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सफर से पहले ट्रेनों का शेड्यूल चेक कर लें तो इन परेशानियों से बचा जा सकता है।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
ट्रेन संख्या 14322 भुज-बरेली एक्सप्रेस 24 सितंबर व 1 अक्तूबर को रेवाड़ी-अस्थलबोहर-दिल्ली के रास्ते चलेगी। ट्रेन संख्या 14322 भुज-बरेली एक्सप्रेस 8 व 15 अक्तूबर को रेवाड़ी-अस्थलबोहर-दिल्ली स्टेशन होकर चलेगी। ट्रेन संख्या 15624 कामख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस 16, 23, 30 सितंबर व 7, 14 अक्तूबर को दिल्ली-अस्थलबोहर-रेवाड़ी के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या 14311 बरेली-भुज एक्सप्रेस 18, 25 और 2, 9, 16 अक्तूबर को और ट्रेन संख्या 19566 देहरादून-ओखा उत्तरांचल एक्सप्रेस (18 व 25 सितंबर, 02, 9 व 16 अक्तूबर को प्रस्थान करने वाली)को दयाबस्ती-अस्थलबोहर-रेवाड़ी होकर चलाया जाएगा।

वहीं ट्रेन संख्या 54412 मेरठ छावनी-रेवाड़ी पैसेंजर 18, 25 सितंबर व 2 अक्तूबर को गढ़ी हरसरू स्टेशन पर समाप्त की जाएगी। ट्रेन संख्या 54416 की सेवा गढ़ी हरसरू से प्रारंभ की जाएगी। यह ट्रेन गढ़ी हरसरू-रेवाड़ी-गढी हरसरू के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। इनके अलावा भी कई ट्रेनों का रूट बदलेगा या आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें