फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स डे: फुल ड्रेस रिहर्सल में 'आत्मनिर्भर और सक्षम भारत' की शान में गरजे वायुसेना के 30 एयरक्राफ्ट, 8 अक्तूबर को दिखेगाएंगे जलवा

Thu, 07 Oct 2021 12:07 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

वायुसेना दिवस पर चीफ ऑफ डिफेंस समेत तीनों सेनाओं के प्रमुख हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही ऑनरेरी ग्रुप कैप्टन सचिन तेंदुलकर के पहुंचने की उम्मीद है। कई देश के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
air force day - फोटो : रवि बत्रा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर 89वां स्थापना दिवस मनाने से दो दिन पहले बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। जिसमें एयरफोर्स के विमानों ने अद्भुत प्रदर्शन किया। स्वदेशी विमान तेजस समेत फ्रांस से आए राफेल ने आसमान में अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए देश की ताकत का एहसास कराया। विमानों के हैरतअंगेज करतब देखकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने अपनी वायुसेना पर गर्व महसूस किया। इस बार स्थापना दिवस की थीम आत्मनिर्भर और सक्षम है। वायुसेना के जवान भारत पाक युद्ध के पचास साल पूरे होने पर अपने शौर्य का खास प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


बुधवार को वायुसेना की फुल ड्रेस रिहर्सल की शुरुआत आकाश गंगा टीम ने आठ हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर की। आकाशगंगा टीम का प्रतिनिधित्व स्क्वाड्रन लीडर वरुण सिंह जमवाल और सार्जेंट सुनील कुमार ने किया। स्क्वाड्रन लीडर जयंत भारतीय वायुसेना का ध्वज लेकर तिरंगे पैराशूट में उतरे तो दर्शकों ने उनका तालियां बजाकर हौसला बढ़ाया। इस दौरान जानकारी दी गई कि वर्ष 2020 में आकाशगंगा टीम ने सबसे ऊंची स्काई डाइविंग लगाकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया था। इसके बाद आसमान में ट्राई कलर और पैराशूट के साथ दंगेल पैराट्रूपर्स (पैरा जंफर्स) नीचे कूदे तो सभी ने उनका हौसला बढ़ाया।

टीम ने 6000 फीट की ऊंचाई से स्काई डाइविंग की। इसमें भारतीय थल सेना के हवलदार राजेंद्र प्रताप सिंह और वायुसेना दल ने हिस्सा लिया। इसके बाद जवानों ने ड्रम की धुन और बैंड की आवाज पर परेड में कदमताल की। इस बीच निशान टोली के सम्मान में अधिकारी और दर्शक खड़े हो गए। सभी ने वायुसेना की इस निशान टोली को सैल्यूट किया। इस टीम को स्क्वाड्रन लीडर जितेंद्र शर्मा ने लीड किया। इसके बाद राफेल, तेजस, मिग बाइसन, मिग- 35, सी 130 जे, सी-17 ग्लोबामास्टर, मिराज 2000, सूर्यकिरण और सारंग जैसे युद्धक विमानों ने समां बांधे रखा।
विज्ञापन


शुक्रवार को एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी उत्कृष्ट सेवा के लिए कई जवानों को सम्मानित करेंगे। इसका भी अभ्यास फुल ड्रेस रिहर्सल में किया गया। वायुसेना दिवस पर चीफ ऑफ डिफेंस समेत तीनों सेनाओं के प्रमुख हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही ऑनरेरी ग्रुप कैप्टन सचिन तेंदुलकर के पहुंचने की उम्मीद है। कई देश के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

लड़ाकू विमानों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

वायुसेना के हेलिकॉप्टर ने विभिन्न तरह की फार्मेशन से लोगों को हैरान कर दिया। जवानों ने जान जोखिम में डालकर अपनी बहादुरी का परिचय दिया। सुबह करीब नौ बजे रुद्र फार्मेशन बनाते हुए लड़ाकू विमान मिराज और तेजस उड़ान भरते नजर आए। विंग कमांडर रोहित सिंह ठाकुर चिनूक हेलिकॉप्टर से आसमान में 1971 युद्ध में इस्तेमाल एंटी एयरगन को लेकर उड़ान भरते नजर आए।

वहीं अपाचे और एमआई 35 विमान ने एकलव्य फार्मेशन बनाया। विमानों ने आसमान में कलाबाजी की। तो उसे देखने के लिए दर्शक कुर्सियों से खड़े हो गए। इसके बाद तीन सी-130जे ग्लोबमास्टर की आवाज आसमान में गूंजने लगी तो दर्शकों की निगाहें इधर-उधर घूमने लगीं। सुखोई और मिराज विमानों ने त्राण फार्मेशन से दर्शकों को हैरान कर दिया। इसमें दोनों विमान एक दूसरे के सामने आ गए और काफी तेज स्पीड में बराबर से निकल गए। इस कला में जवानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर दर्शकों को हुनर प्रदर्शित किया।

इसी तरह बहादुर फार्मेशन के बाद पांच जगुआर विमानों ने शमशेर फार्मेशन दिखाई। तीन सुखोई विमानों ने फिर से त्रिशूल फार्मेशन की। वहीं, ग्लोब मास्टर, अपाचे और चिनूक ने प्रताप फार्मेशन दिखाया। हावर्ड हेलिकॉप्टर से विंग कमांडर अमित और धीरज गुलाठी ने ट्रेनिंग के दौरान होने वाले खतरे को आसमान में प्रदर्शित किया। चार सारंग हेलिकॉप्टर, सूर्यकिरण ने ऐरोबेटिक में ग्लोबमास्टर विमान के साथ करतब दिखाया। इसी तरह भारतीय विमानों ने डायमंड फार्मेशन, ट्रांसर्फार्मर फार्मेशन से दर्शकों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

225 फीट लंबा ध्वज आकर्षण का केंद्र होगा

भारत की एकता, अखंडता व विजय को दर्शाने के लिए शुक्रवार को स्थापना दिवस पर खादी से बना एक किलो भार का राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इस ध्वज की लंबाई 225 फीट जबकि चौड़ाई 150 फीट है। इस बार यह ध्वज आकर्षण का केंद्र रहेगा।

यह जवान होंगे वायु सेना दिवस पर सम्मानित
आठ अक्तूबर को वायुसेना दिवस के दिन वायुसेना गैलेंट्री अवार्ड से ग्रुप कैप्टन सोमित्र, विंग कमांडर विभू, अंबा अग्रवाल, राहुल बैसोया, स्क्वाड्रन लीडर विवेक गेरोला, अरुण दीप, आनंद सिंह, केजी राजू, वरुण, कुलदीप राजावत, कोरपोरल पहाड़ सिंह थरपड़ सम्मानित होंगे। जबकि वायुसेना मेडल से ग्रुप कैप्टन प्रोमित सिंह, अर्जुन श्रीधर, राजगोपालन मोहंत, रणप्रीत सिंह सोडी, वेदप्रकाश सिंह, नितिन कुमार वत्स, निखिल व्यास, अजय कृष्णन मिश्रा, विपुल मिश्रा, अभिषेक शुक्ला और सचिन आनंद, प्रणव शिशौदिया, सुशांत मिश्रा, मोहित श्रीवास्तव को सम्मानित किया जाएगा। इन्हीं के साथ सुनील अग्रवाल, हरीशंकरन, कोसोरी अप्पीरप, रिषी सेठ, अमित शर्मा, संजय बहुखंडी, हम्पापुरम, भागवत, मनीष, विकास, मुकुंदविठल खरे, वृहदप्रसाद साहूल अमित कुमार और मनोज कुमार राणा, तनवीर सिंह, बालभुरगन सिंदूर पांडी, संदीप धीमान, नवनीत सिंह, प्रवीण दीक्षित, ए. रवि, शैलेष कुमार, एस देसाई, पुलकित और सुरेश कुमार, मुकुंद लाल उपाध्याय को वायु सेना चीफ अवार्ड से सम्मानित करेंगे।

देवी शक्ति मशीन के तहत 626 लोगों को घर लेकर आया

एयरफोर्स स्टेशन पर लगने वाली विमानों की प्रदर्शनी में अफगानिस्तान से लोगों को वापस लाने के लिए चलाए गए देवी शक्ति मिशन को भी दर्शाया गया। जिसमें बताया जाएगा कि जब अफगान की जमीं पर जब तालिबानी महिलाएं, बच्चों और बुजुर्गों पर कहर बरपा रहे थे, तब वायुसेना भारतीय मूल के लोगों के लिए देवदूत बनकर उतरी थी। भारतीय सेना ने 83 घंटे के देवी शक्ति मिशन के तहत 25 उड़ानें भरकर 626 लोगों को सकुशल अपनों से मिलाने का सराहनीय काम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें