फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के बाद अब गांवों के शौचालय भी एप से जुडे़ंगे

Sat, 24 Dec 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
whatsapp - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नेशनल कैपिटल के शहरी क्षेत्र के शौचालयों को एप से जोड़ने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में बने शौचालयों को भी एप से जोड़ा जाएगा। गांवों में बनाए गए सार्वजनिक शौचालयों का डाटा भी एप में फीड किया जाएगा। फिलहाल, शहर के सार्वजनिक शौचालयों का डाटा फीड किए जाने के निर्देश मिले हैं।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में शौचालयों की लोकेशन बताने वाला एप लांच होने वाला है, इसके बाद देहात क्षेत्र के लिए भी इस तरह का एप लांच किए जाने की योजना है। डीपीआरओ वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि घरों में बने शौचालय की डिटेल के साथ ही न्याय पंचायत पर बने शौचालयों और अन्य जगहों पर बने सार्वजनिक शौचालयों की डिटेल ऑनलाइन की जाएगी।

फिलहाल घरों में बन रहे शौचालयों की जानकारी ही विभाग की वेबसाइट पर अपडेट की जा रही है। एनसीआर के नगर क्षेत्र के लिए लांच किए जा रहे एप से लोग सार्वजनिक शौचालयों के बारे में जान सकेंगे। स्वच्छ भारत अभियान को गति देने के लिए यह कदम उठाया गया है, जिससे लोग खुले में शौच नहीं जाएं।
विज्ञापन


यह एक अच्छी पहल है, इसे देहात क्षेत्र के लिए भी अपनाया जाएगा। इसके लिए पहले पंचायत स्तर पर सभी सार्वजनिक शौचालयों की जानकारी जुटाई जा रही है। सबकी डाटा फीडिंग पंचायत स्तर पर होगी। उन्होंने कहा कि अब देहात क्षेत्र में भी स्मार्टफोन का चलन बढ़ रहा है, ऐसे में इस एप के जरिए स्वच्छता मिशन को गति मिलेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें