एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया शातिर मध्य प्रदेश के पन्ना निवासी ब्रजभान है। हाल में वह गुरुग्राम के सेक्टर 12 सिविल लाइन में रहता है। पूछताछ में ब्रजभान ने बताया कि वह और उसका दोस्त अयान गुरुग्राम में एक बर्गर प्वाइंट पर काम करते हैं। अयान का दोस्त शहनवाज है। जिससे उसकी भी दोस्ती हो गई।
शहनवाज ने किसी के जरिये 800 रुपये के हिसाब से एक हजार हुक्के खरीदने का सौदा किया था। जिनकी डिलीवरी लेने के लिए वह और अयान राजनगर एक्सटेंशन में आए थे। हुक्के का भरा बैग लेने के बाद उन्होंने नकली नोट आयुष को थमा दिए और वहां से भाग गए। एसीपी ने बताया कि ब्रजभान के पास से 80 नकली नोट बरामद किए हैं। इसके दोनों साथियों की तलाश की जा रही है।