फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जून से शुरू हो सकती है सीसीएसयू की प्रवेश प्रक्रिया

Fri, 27 May 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सीसीएसयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नए सत्र के लिए सीसीएसयू की प्रवेश प्रक्रिया 2 जून से शुरू हो सकती है। इससे पहले यूनिवर्सिटी के वीसी ने 31 मई को मेरठ में सभी कॉलेजों के प्राचार्यों की बैठक  बुलाई है। बैठक में प्रवेश से संबंधित सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


संभावना है कि इस बार यूनिवर्सिटी ई-कूपन प्रणाली को खत्म कर दे ताकि स्टूडेंट्स को एडमिशन फार्म भरने में ज्यादा समय न लगे। सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड के 12वीं के  रिजल्ट आ चुके हैं। अब स्टूडेंट्स को डिग्री कॉलेज में एडमिशन के लिए दौड़ लगानी है।

यूनिवर्सिटी के सहायक प्रवक्ता प्रशांत कुमार ने बताया कि यूनिवर्सिटी की प्रवेश प्रक्रिया में इस बार काफी बदलाव होगा। वीसी ने 31 मई को बैठक बुलाई है। इस बैठक में सभी प्रिंसिपल प्रवेश संबंधी अपने सुझाव और परेशानियों को बताएंगे। ताकि जब प्रक्रिया शुरू हो तो कोई अड़चन न आए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस सत्र में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स को ई कूपन नहीं लेना होगा। इसके लिए नया रास्ता निकाला जाएगा। साथ ही स्टूडेंट्स को फार्म में कॉलेजों की ज्यादा च्वॉइस दी जाएगी। पहले स्टूडेंट्स छह कॉलेज की च्वॉइस भरते थे। इस बार ज्यादा भरेंगे।

वहीं एडमिशन के लिए ज्यादा मेरिट लिस्ट नहीं निकाली जाएगी। अधिकतम पांच मेरिट आएंगी। कोर्स के हिसाब से पर्सेंटेज इस तरह एडजस्ट किए जाएंगे कि शुरुआत की तीन मेरिट लिस्ट में ही अधिकतम सीटें भर जाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें