पीजी एंट्रेंस टेस्ट के एडमिशन फार्म अपलोड
- फोटो : अमर उजाला
सीसीएसयू ने विभिन्न पीजी कोर्सेज में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम की का शेड्यूल घोषित कर दिया है। विवि ने एमएड, एमफिल, एमपीएड, बीपीएड और एलएलएम कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन फार्म अपलोड कर दिया है। विवि की वेबसाइट से 20 जून तक ऑनलाइन फार्म भरे जाएंगे। इसके बाद 13 जुलाई को सभी कोर्सेज का एंट्रेंस एग्जाम होगा।
सेशन 2016-17 में एमएड, एमफिल, एमपीएड, बीपीएड और एलएलएम कोर्स में एडमिशन के लिए विवि ने सर्कुलर जारी किया है। यूनिवर्सिटी के सहायक प्रवक्ता प्रशांत कुमार के मुताबिक यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर सभी कोर्स के लिए ऑनलाइन फार्म अपलोड हो चुके हैं।
स्टूडेंट्स 20 जून तक फार्म और फीस जमा कराएंगे। इसके बाद 25 से 30 जून के बीच वह ऑनलाइन ही अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करेंगे। यूनिवर्सिटी ने एससी, एसटी व जनरल कैटेगरी के लिए अलग-अलग फीस निर्धारित की है।
हर कोर्स के लिए स्टूडेंट्स को अलग-अलग फार्म भरना होगा। एंट्रेंस एग्जाम 13 जुलाई को प्रस्तावित है। यदि डेट में कोई संशोधन होता है तो इसकी जानकारी स्टूडेंट्स को वेबसाइट पर ही मिलेगी।