फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सिर में डंडा मारकर बाइक ले जाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। जलालाबाद मार्ग पर एक युवक के सिर में डंडा मारकर बाइक छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जलालाबाद गांव निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि दो दिन पहले रात में वह बाइक से अपने गांव जा रहा था। जलालाबाद मार्ग पर बीच रास्ते में पहुंचने पर एक अज्ञात युवक ने उसे रोक लिया। आरोप है कि युवक ने उसके सिर पर डंडे से वार कर दिया। अचानक हुए हमले से वह सड़क पर गिर गया। पीड़ित के अनुसार आरोपी उसकी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें