साहिबाबाद। मेरठ के सरधना निवासी शोएब ने टीलामोड़ थानाक्षेत्र के पसौंडा निवासी आबिद पर 23.78 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। साथ ही जान से मारने की धमकी देने और चेक बाउंस के आरोप में पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित की तरफ से सात जुलाई 2025 को दी गई तहरीर पर पुलिस ने एक माह बाद 16 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया है।
दर्ज मुकदमे में सरधना ने बताया कि उन्होंने अपने परिचित आबिद को पिछले ढाई वर्षों में 23.78 लाख रुपये अलग-अलग समय पर बैंक खाते में स्थानांतरित कर दिए। जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तब आरोपी ने जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। बताया कि वर्ष 2025 में आरोपी ने उन्हें 12 लाख रुपये का चेक दिया लेकिन वह भी बाउंस हो गया। साथ ही आरोपी ने लगातार धमकाना भी शुरू कर दिया। तब उन्होंने जुलाई 2025 में शिकायत की थी। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रुपयों के लेन देन की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से दिए गए साक्ष्यों की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।