फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: साइबर ठगों के जाल फंसकर दो लोगों ने गंवाए 1.70 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। कौशांबी थानाक्षेत्र के सीमांत विहार निवासी प्रशांत पांडे को साइबर ठग ने उन्हीं का दोस्त बनकर एक लाख रुपये अपने खाते में स्थानांतरित करा लिए। पीड़ित के साथ वारदात 31 जुलाई 2025 को हुई। ऑनलाइन शिकायत होने के बाद थाने तक पहुंचने में डेढ़ माह लग गया। वहीं, खोड़ा राजीव नगर निवासी श्यामल कर्माकर के खाते से बिना ओटीपी या लिंक भेजे साइबर ठगों ने 70 हजार रुपये निकाल लिए। दोनों मामलों में पुलिस ने 16 सितंबर की रात मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में प्रशांत पांडे ने बताया कि 31 जुलाई को उनके इंस्टाग्राम पर परिचित की आईडी से मैसेज आया था। बात करने वाले व्यक्ति ने खुद को गंभीर हालात में फंसने और एक लाख रुपये की जरूरत बताई। आपातकालीन स्थिति समझते हुए उन्होंने तीन बार में एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद से वह आईडी बंद हो गई। जब उन्होंने अपने दोस्त से इस बारे में बात की तब साइबर ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत की।
वहीं, दूसरा मामला खोड़ा थानाक्षेत्र का है। श्यामल कर्माकर ने दर्ज शिकायत में बताया कि 11 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे उनके बैंक खाते से अचानक पहली बार में 50 हजार रुपये और दूसरी बार में 20 हजार रुपये कट गए। बताया कि उनके नंबर पर न तो कोई ओटीपी आया और न ही कोई लिंक। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें