मोदीनगर। निवाड़ी के गांव भनैड़ा निवासी युवक राहुल त्यागी ने व्हाटसएप कॉल कर जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
भनैड़ा के रहने वाले राहुल त्यागी ने बताया कि आरोपी लगातार उसे व्हाटसएप पर कॉल कर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कारण पूछने पर आरोपी अभद्रता करते हैं। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार अनुराग त्यागी व प्रशांत त्यागी निवासी भगवानपुर हरिद्वार उत्तराखंड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।