वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे पर आई तकनीकी खराबी और मरम्मत कार्य के कारण दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच उड़ानों का संचालन स्थगित रहा, जिससे गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से वाराणसी जाने वाली फ्लाइट को रद्द करना पड़ा और अन्य शहरों की उड़ानों को डायवर्ट किया गया। हिंडन एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट 6E 2590 शाम पांच बजे वाराणसी के लिए उड़ान भरती है। हिंडन एयरपोर्ट पर तैनात एयरलाइंस कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को फ्लाइट रद्द किए जाने की सूचना दे दी गई थी, ताकि कोई परेशान न हो।