फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: शराब पीने से रोकने पर पार्किंग कर्मचारियों से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के रिलायंस रोड स्थित फौजी पार्किंग में कार में शराब पीने से रोकने पर पार्किंग कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में दो कर्मचारी घायल हो गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कुछ युवक फौजी पार्किंग के सामने कार में बैठकर शराब पी रहे थे। आरोप है कि विरोध करने पर उन्होंने अपने दर्जनों साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद पार्किंग कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। हमले में पार्किंग कर्मचारी सोनू और दानिश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के दौरान कर्मचारियों को दौड़ाकर पीटने का भी आरोप है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि अभी पीडि़त पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें