फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हड़ताल खत्म, तहसील में आज से शुरू होंगे बैनामे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। निजीकरण के विरोध में 20 दिन से चल रही बैनामा लेखकों और अधिवक्ताओं की हड़ताल मंगलवार को खत्म हो गई है। बुधवार से तहसील में बैनामे शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

तहसील सदर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ निबंधन विभाग की आईजी नेहा शर्मा से मुलाकात की थी। इसके बाद आदेश वापस लिया गया है।
मंगलवार को एआईजी स्टांप सदर तहसील पहुंचे और शासन के आदेश की प्रति बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के सामने प्रस्तुत की। इसके बाद धरना समाप्त करने की घोषणा की गई।
विज्ञापन


हरनंदीपुरम योजना में बढ़ेगी बैनामों की रफ्तार
जीडीए सचिव विवेक मिश्र ने बताया कि अधिवक्ताओं की हड़ताल समाप्त होने के बाद अब बुधवार से बैनामों की रफ्तार बढ़ेगी। योजना में 50 हेक्टेयर के किसानों के दस्तावेज रजिस्ट्री के लिए तैयार हैं। पहले फेज के लिए 50 हेक्टेयर का पैच मिल गया है। दीपावली के आसपास योजना को लांच करने की तैयारी है। एयरोसिटी के लिए भी जमीन के बैनामे अब हो सकेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें