फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमार विश्वास का विरोध: कवि के घर पर आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, कहा हम मिठाई खिलाने आए हैं

Thu, 10 Mar 2022 09:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद 

सार

पंजाब में जीत को लेकर आप विधायक नरेश बालियान के नेतृत्व में आप कार्यकर्ता कुमार विश्वास के आवास के निकट पहुंचे। बताया गया कि कुमार घर से बाहर हैं, शाम तक आएंगे। इसके बाद करीब आधे घंटे तक नारेबाजी करने के बाद आप कार्यकर्ता लौट गए। इस दौरान नरेश बालियान ने कहा कि हम प्रदर्शन करने नहीं बल्कि अपने पुराने साथी को मिठाई खिलाने आए हैं।
विज्ञापन
कुमार विश्वास - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-3 स्थित कवि कुमार विश्वास के आवास के बाहर आप कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार दोपहर प्रदर्शन किया। आप नेताओं का कहना था कि कुमार ने पंजाब में बीजेपी से सांठगांठ कर आप के खिलाफ बयानबाजी की थी। अब पंजाब में भारी बहुमत से आप जीत दर्ज कर रही है, ऐसे में कुमार को आइना दिखाने आए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोपहर साढे़ बारह बजे दिल्ली से आप विधायक नरेश बालियान के नेतृत्व में आप कार्यकर्ता कुमार विश्वास के आवास के निकट पहुंचे। बताया गया कि कुमार घर से बाहर हैं, शाम तक आएंगे। करीब आधे घंटे तक नारेबाजी करने के बाद आप कार्यकर्ता लौट गए।
 

कुमार के लिए लाए बीपी की गोलियां

इस दौरान नरेश बालियान ने कहा कि हम प्रदर्शन करने नहीं बल्कि अपने पुराने साथी को मिठाई खिलाने आए हैं। साथ में नींद और बीपी की गोली भी लेकर आए हैं ताकि वह भाजपा की हार से दुखी होकर सो सकें और उनका बीपी न बढे़। कहा कि पंजाब में कुमार विश्वास के आप के खिलाफ बयानबाजी से पार्टी को फायदा ही हुआ है।

देश भर के लोग देख रहे दिल्ली का विकास

नरेश बालियान ने कहा कि देशभर के लोग आप के कार्यकाल में दिल्ली में अस्पताल, स्कूल, बिजली पानी आदि की मिल रहीं भरपूर सुविधाएं देख रहे हैं। पंजाब के लोगों ने भी दिल्ली की तरह अपने प्रदेश में विकास चाहते हैं। लिहाजा उन्होंने आप को चुना। आप को चुनने का सिलसिला लगातार जारी रहेगा जिसका परिणाम आगामी लोकसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें