मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर राज चौपला स्थित ईएसआईसी अस्पताल में मंगलवार को पिता के साथ दवा लेने आए युवक की आरोपियों ने पिटाई कर दी। युवक ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
जनपद हापुड़ के रहने वाले राजेंद्र कुमार अपने बेटे विपिन के साथ दवा लेने मंगलवार को ईएसआईसी अस्पताल आए थे। उन्होंने बताया कि विपिन पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लग गया। आरोप है कि तभी लाइन में कुछ आरोपी विपिन से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने विपिन कुमार को पीट दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। एसीपी मोदीनगर का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।