फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुसैन का हत्यारा कौन: बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आया तीन साल का बच्चा, विभाग की लापरवाही आई सामने

Fri, 02 Aug 2024 10:07 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर

सार

विद्युत पोल के करंट लगने से हुई बच्चे की मौत के बाद गुस्साए कॉलोनी के बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ हंगामा किया। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि बिजली के खंभे पर एक तार लटका हुआ है, जिसमें आए दिन करंट उतर जाता है। 
विज्ञापन
मृत बच्चा हुसैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुरादनगर स्थित झील वाली मस्जिद कॉलोनी में शुक्रवार शाम को विद्युत पोल का करंट लगने से तीन साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद गुस्साए कॉलोनी के लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत कराया।

विज्ञापन

झील वाली मस्जिद कॉलोनी निवासी सुबारती उर्फ मोनी रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं, परिवार में पत्नी फरजाना, बेटा हुसैन (3) व चार माह के हजमा है, उनके घर से चंद कदमों की दूरी पर विद्युत पोल लगा हुआ है। शुक्रवार शाम करीब पौने सात बजे उनका बेटा हुसैन घर के बाहर खेल रहा था। खेलते समय विद्युत पोल में उतरे करंट ने बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। 

करंट लगते ही बच्चा वहीं बेहोश होकर गिर गया। कॉलोनी के लोगों ने बच्चे को बिजली के खंभे के पास पड़ा देखा तो सूचना उसके परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी, फोन करके बिजली बंद कराई गई। इसके बाद बच्चे को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से माता पिता का रो रोकर बुरा हाल है।

अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा
विद्युत पोल के करंट लगने से हुई बच्चे की मौत के बाद गुस्साए कॉलोनी के बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ हंगामा किया। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि बिजली के खंभे पर एक तार लटका हुआ है, जिसमें आए दिन करंट उतर जाता है। एक माह पहले विद्युत विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत की थी। लेकिन शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की। 
विज्ञापन

कॉलोनी के लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हंगामा बढ़ने की सूचना पर एसीपी नरेश कुमार व थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को समझाकर शांत कराया। एसीपी नरेश कुमार का कहना है कि मामले में तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

एसडीओ एसपी यादव का कहना है कि झील वाली मस्जिद के पास सीमेंट का पोल लगा है, पोल में कैसे करंट आया, इसकी जांच कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें