फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बोर्ड बैठक में पास हुआ पाकिस्तान के निंदा का प्रस्ताव

विज्ञापन
नगर निगम सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करते पार्षद।
विज्ञापन
गाजियाबाद। सोमवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक में कुल तीन प्रस्ताव पास हुए। सबसे पहले पहलगाम में हुई आतंकी घटना पर पार्षदों ने पाकिस्तान के खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखा, जिसे पास किया गया। इसके साथ ही मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके लिए भी प्रस्ताव रखा गया। वहीं, भाजपा द्वारा चलाए जा रहे अभियान एक देश-एक चुनाव के मुद्दे के प्रस्ताव का भी सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति पास कर दिया।
विज्ञापन

महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि सोमवार को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में दो ही प्रस्तावों को रखे थे। जिसको सर्व सम्मति से पास कर दिया गया। वार्ड 59 चंद्रपुरी के पार्षद राजीव शर्मा ने बैठक के अंत में पाकिस्तान के निंदा का प्रस्ताव रखा, जिसको भी पास कर दिया गया। बैठक के दौरान दो मिनट का मौन रखकर पहलगाम हमले में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। करीब आधे घंटे तक चली बैठक में आतंकवाद के खिलाफ भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें