फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Fire: गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के फ्लैट में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप; दमकल विभाग की टीम मौके पर

Wed, 29 Apr 2026 09:58 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

इंदिरापुरम के गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के फ्लैट में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने पर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है।
विज्ञापन
Ghaziabad Fire - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में बुधवार सुबह एक फ्लैट में भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरी सोसाइटी में हड़कंप मचा दिया। आग की लपटें इतनी ऊंची है कि आसमान में काले धुएं का गहरा गुबार छा गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए बचाव कार्य शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार, सुबह के समय जब लोग अपने रोज के कार्यों में व्यस्त थे, तभी सोसाइटी के एक फ्लैट से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग 9वीं से 13वीं मंजिल तक फैली है। तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग की भयावहता को देखते हुए तुरंत मोर्चा संभाला। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सोसाइटी के अन्य फ्लैट्स को खाली कराया गया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी आग को फैलने से रोकने और उसे बुझाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। आग को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से देखा जा सकता है।

विज्ञापन


फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी खराबी के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। राहत की बात ये है कि अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।  प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस और फायर विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। साथ ही सोसाइटी में सुरक्षा इंतजामों की भी समीक्षा की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें