फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पार्क में झूला झूलने पर विवाद, सुरक्षा गार्ड को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। स्वर्ण जयंती पार्क में बकरीद के दिन घूमने आए युवक-युवतियों पर पार्क के सुरक्षा गार्ड भूपेंद्र यादव को पीटने का आरोप है। 28 मई को हुए इस विवाद में पुलिस ने 29 मई को प्राथमिकी दर्ज की। वहीं झगड़े में शामिल इंदिरापुरम निवासी खुर्शीद उर्फ एलेक्स और मीनू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में भूपेंद्र यादव ने बताया कि वह हरदोई के मूलनिवासी हैं और वर्तमान में नीतिखंड स्थित मकान में किराये पर रह रह रहे हैं। बताया कि बकरीद के दिन पांच लोगों का एक समूह पार्क में घूमने आया था। इसमें कुछ युवतियां भी शामिल थीं। नाव वाला झूला झूलने को लेकर समूह के युवकों ने विवाद शुरू कर दिया। बताया कि जब उन्होंने विवाद का विरोध करते हुए युवकों को हटाने का प्रयास किया तब आरोपी मारपीट करने लगे। इसमें उन्हें गंभीर चोट आई। पार्क के अन्य कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मौका लगते ही आरोपी भाग गए। हालत में थोड़ा सुधार होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी लोगों की तलाश चल रही है, जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें