फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तलाक का मुकदमा लड़ने आए दंपती में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। अदालत में तलाक का मुकदमा लड़ने आए दंपति में गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर अलग किया। इसके बाद बिना पुलिस से शिकायत किए ही दोनों पक्ष कचहरी से चले गए।
विज्ञापन

शनिवार को कचहरी परिसर में एक दंपति परिवार न्यायालय में केस की पैरवी करने के लिए आए थे। तारीख मिलने के बाद पति-पत्नी अलग-अलग अपने वकील के चैंबर पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में महिला ने पति को गालियां देनी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों एक दूसरे को मारने-पीटने लगे। मारपीट होती देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। महिला का आरोप है कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। इसलिए वह उसके साथ मारपीट करता है और साथ नहीं रखना चाहता। पति का कहना था कि पत्नी उसकी कोई बात नहीं मानती। इस वजह से घर में आए दिन झगड़ा होता है। अपने माता-पिता के कहने के अनुसार ही घर में कलह मचाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें