फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिस ने नोटिस देकर हटवाया अवैध अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र स्थित स्वर्ण जयंती पार्क के पास करीब 500 मीटर की सड़क पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाकर पुलिस ने रास्ते को खाली कराया। शनिवार को एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। एसीपी ने बताया कि बीएनएस की धारा 152 के तहत अवैध रूप से दुकान लगाने वालों को पहले ही नोटिस दिया गया था। इसके बाद भी लगातार दुकानों का संचालन होने पर शनिवार को कार्रवाई की गई थी। भविष्य में दोबारा अवैध रूप से अतिक्रमण किया जाता है तब चालान या उससे आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें