फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों का पहली बार तैयार होगा ब्लूप्रिंट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों का पहली बार ब्लूप्रिंट तैयार किया जाएगा। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और राष्ट्रीय आकलन केंद्र परख के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए की गई है। अब प्रश्नपत्र रटने की बजाय समझने और विश्लेषण करने की क्षमता परखेंगे।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक बुद्धप्रिय सिंह ने बताया कि राज्य शिक्षा संस्थान माध्यमिक स्तर के विभिन्न विषयों के प्रश्नपत्रों की रूपरेखा बना रहा है। समग्र शिक्षा ने कक्षा 11वीं और 12वीं के इतिहास, नागरिक शास्त्र, भूगोल तथा अर्थशास्त्र विषयों के लिए दिशा-निर्देश तैयार किए हैं। इनका लक्ष्य संतुलित प्रश्नपत्रों का निर्माण करना है।
नए ब्लूप्रिंट में विद्यार्थियों की अवधारणात्मक समझ और विश्लेषणात्मक चिंतन का आकलन किया जाएगा। प्रश्नपत्रों में आलोचनात्मक चिंतन, अनुप्रयोग और समस्या-समाधान कौशल भी परखे जाएंगे। इसके साथ ही तार्किक अभिव्यक्ति और उच्चतर चिंतन कौशल का मूल्यांकन भी शामिल होगा।
विज्ञापन

राज्य शिक्षा संस्थान ने प्रश्नपत्र निर्माताओं को इस संबंध में मार्गदर्शन दिया है। डीआईओएस ने बताया कि प्रश्न ऐसे तैयार किए जाएंगे जो रटने के बजाय समझने पर जोर दें। विद्यार्थी प्रमाणों और स्रोतों का विश्लेषण कर सकें, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा।
मूल्यांकन पर जोर
नए ब्लूप्रिंट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की गहन समझ का आकलन करना है। इसमें केवल तथ्यों को याद रखने के बजाय अवधारणाओं को समझने पर बल दिया जाएगा। इसके जरिए विद्यार्थियों के विश्लेषणात्मक और आलोचनात्मक चिंतन कौशल को बेहतर तरीके से परखा जा सकेगा। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इससे बोर्ड परीक्षा का स्तर सुधरेगा और छात्र केवल पास होने के लिए नहीं, बल्कि विषय की गहराई समझकर पढ़ाई करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें