फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एपीके फाइल भेजकर खाते से निकाले 9.93 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। गैस कनेक्शन बंद होने की बात कहकर साइबर ठगों ने महिला से एपीके फाइल डाउनलोड कराई और उनका मोबाइल हैक करके खाते से 9.93 लाख रुपये निकाल लिए। इस मामले में उन्होंने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने रकम को फ्रीज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ट्रांस हिंडन इंदिरापुरम निवासी मोनिका अग्रवाल ने बताया कि 27 नवंबर को उनके पास एक व्हाट्सएप कॉल आई। बात करने वाले ने खुद को आइजीएल कंपनी का अधिकारी बताया। कहा कि आपके पुराने फ्लैट का गैस कनेक्शन चालू है। इसका बिल आपके नाम से आ रहा है। उसकी इंक्वाइयरी चल रही है। आप उसको बंद कराओ। इस पर उन्होंने बंद करने के लिए कहा तो कहने लगा कि एक फाइल आपको भेज रहा हूं। उसको डाउनलोड करके बात करना। भेजी गई फाइल आइजीएल बिल अपडेट के नाम से थी। जैसे ही उन्हाेंने एपीके फाइल को डाउनलोड किया तो उनका मोबाइल हैक हो गया। आरोपी ने उनके खाते से 9.93 लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल हैक होने के बाद उनका मोबाइल पर कोई कंट्रोल नहीं रहा। काफी देर बाद उनके मोबाइल ने काम करना शुरू किया। बाद में उनके खाते से पैसा निकलने का पता चला। इस बारे में एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि जिस खाते में रकम ट्रांसफर हुई है, उसको फ्रीज कराने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें