श्रीलंका के लिए रवाना हुई एनडीआरएफ की टीम। स्रोत: एनडीआरएफ
- फोटो : 1
गाजियाबाद। एनडीआरएफ गाजियाबाद आठवीं बटालियन के कमांडेंट प्रवीण तिवारी के नेतृत्व में 80 सदस्यीय टीम रविवार तड़के चार बजे हिंडन एयरपोर्ट से श्रीलंका के लिए रवाना हो गई। टीम अपने साथ दो दो डॉग स्क्वायड को लेकर भी गई है।
प्रवीण तिवारी ने बताया कि श्रीलंका में आई आपदा के बाद वहां राहत बचाव कार्य सुचारु रूप से चलाए जाने के लिए सरकार की ओर से दिशा निर्देश मिले थे। इसी क्रम में टीम श्रीलंका पहुंची। कालंबो में एयरप्लेन ने लैंड किया। वहां पहुंचते ही प्रभावित इलाकों से 30 से अधिक लोगों को निकाला गया। टीम अपने साथ तकनीकी उपकरण, कटिंग लिफ्टिंग टूल्स, कम्युनिकेशन सिस्टम, मेडिकल सपोर्ट, सुरक्षा गेयर आदि संसाधन लेकर गई है। निश्चित ही यह मानवीय दृष्टिकोण से एक बड़ा कदम साबित होगा।
-