फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसा निमंत्रण: शादी का कार्ड भेज प्रधान के खाते से निकाले 95 हजार, लेखपाल का मोबाइल हैक कर भेजा था आमंत्रण

Wed, 31 Dec 2025 11:18 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद)

सार

मकरेड़ा गांव प्रधान कृष्णदेव आर्य ने बताया कि 21 दिसंबर को उसके जानने वाले लेखपाल के मोबाइल से शादी के निमंत्रण का मैसेज आया था, जिसे मैने ओके कर दिया था, उसके बाद उन्होंने उस पर ध्यान नहीं दिया था।
विज्ञापन
साइबर अपराधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी का कार्ड भेजकर मकरेड़ा गांव के प्रधान के खाते से 95 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस से पीड़ित प्रधान ने गुहार लगाई है।

विज्ञापन


मकरेड़ा गांव प्रधान कृष्णदेव आर्य ने बताया कि 21 दिसंबर को उसके जानने वाले लेखपाल के मोबाइल से शादी के निमंत्रण का मैसेज आया था, जिसे मैने ओके कर दिया था, उसके बाद उन्होंने उस पर ध्यान नहीं दिया था, बताया कि उनका बचत खाता भारतीय स्टेट बैंक शाखा भीकनपुर में है, जिस पर फोन-पे चलता है, उसके खाते से 26 दिसंबर को 6 बार कुल 95500 निकाले, जिसकी उनको कोई जानकारी नहीं थी, न तो उनके पास कोई बैंक द्वारा मैसेज आया और न फोन-पे हिस्ट्री है।

विज्ञापन

बताया कि उनके साथ जो फ्रॉड हुआ उसकी जानकारी उनको 29 दिसंबर को शाम करीब 3:45 पर हुई, बैलेंस चैक करते समय, उसके बाद ब्रांच मैनेजर से संपर्क करके खाता बंद कराया गया। बुधवार को वह थाना मुरादनगर पहुंचे। साइबर क्राइम ब्रांच द्वारा पोर्टल पर ऑन लाइन शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें