फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: खिंदौड़ा गंगनहर चौराहे के पास गश्त के दौरान निवाड़ी एसएचओ की गाड़ी पलटी, चार पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे

Wed, 31 Dec 2025 09:14 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)

सार

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने पुष्टि की है कि सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाद के निवाड़ी थाने के एसएचओ की गाड़ी मंगलवार देर रात गश्त के दौरान घने कोहरे के कारण खेत में पलट गई। हादसे में एसएचओ जयपाल सिंह समेत चार पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि गाड़ी की रफ्तार कम थी वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन

निवाड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह रावत मंगलवार रात पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के खिंदौड़ा के जंगल की तरफ गाड़ी से गश्त कर रहे थे। गाड़ी में एसएचओ और एक दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी सवार थे। रात करीब 12 बजे वह गश्त करते हुए खिंदौड़ा गंगनहर चौराहे के समीप पहुंचे।
विज्ञापन

रात में घना कोहरा होने के कारण कुछ ही दिखाई नहीं दे रहा था। इस दौरान गाड़ी सड़क किनारे में बने गड्ढ़े में गिरने के बाद अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। पुलिसकर्मी किसी तरह गाड़ी से बाहर निकले। क्रेन के मदद से क्षतिग्रस्त कार को वर्कशॉप भेजा गया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि सभी पुलिसकर्मी सुरक्षित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें