फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की मांग बंद होने ाहिए साप्ताहिक पैठ

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों की मांग, बंद होनी चाहिए साप्ताहिक पैठ
विज्ञापन


गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने जीएसटीएन पोर्टल पर पंजीकृत व्यापारियों के लिए दो लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा और साप्ताहिक पैठ को बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री तिलक राज अरोड़ा ने बताया कि जीएसटी व्यवस्था लागू होने के बाद तेजी से पंजीकृत व्यापारियों की संख्या बढ़ी है। हर क्षेत्र का व्यापारी टैक्स देना चाहता है, लेकिन सरकार ही उसके बदले में सुविधाएं नहीं दे रही है। प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था को व्यापारी ही चलाते हैं। राजस्व का एक बड़ा हिस्सा व्यापारी वर्ग देता है। इसलिए सरकार को भी व्यापारियों के लिए कुछ कल्याणकारी योजनाएं शुरू करनी चाहिए। संगठन ने दो मांगे सरकार को दी हैं। पहली मांग प्रत्येक व्यापारी को दो लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा व्यापारी को दें। दूसरी मांग व्यापार हित में ठोस कदम उठाते हुए साप्ताहिक बाजार को बंद किया जाए। मॉल पूरे महीने खुलते हैं, उसी प्रकार से बाजार भी खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें