फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंग परीक्षण की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी अस्पताल पर छापेमारी, अल्ट्रासाउंड से लिंग परीक्षण करते पकड़ा
विज्ञापन

लोनी। बंथला स्थित एक अस्पताल में लिंग परीक्षण की सूचना पर रोहतक और गाजियाबाद की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ शुक्रवार देर शाम छापेमारी की। इस दौरान टीम ने अल्ट्रासांउड मशीन, दस्तावेज जब्त कर लिए। डिप्टी सीएमओ ने छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक डॉक्टर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक लिंग परीक्षण किए जाने की सूचना पर शुक्रवार शाम करीब पांच बजे रोहतक और गाजियाबाद की स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस बल के साथ महल कालोनी स्थित संजीवनी अस्पताल में छापेमारी की। एसएचओ लोनी कोतवाली उमेश पांडेय ने बताया कि छापेमारी के दौरान अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कई महिलाएं लिंग परीक्षण करवाती मिलीं। जांच में सामने आया कि अस्पताल में महिलाओं का लिंग परीक्षण किया जाता है। डिप्टी सीएमओ डा. मुंशी लाल की ओर से छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। अस्पताल के डा. शैलेंद्र सिंह निवासी किरोड़ी अमन विहार दिल्ली, गोल्डी निवासी मोदीनपुर मेरठ व नरपत निवासी सुल्तानपुर जनपद अमरोहा को गिरफ्तार किया गया है। टीम ने अल्ट्रासाउंड मशीन और अन्य दस्तावेजों को जब्त कर 13 हजार की नकदी भी बरामद की है। एसएचओ ने बताया कि पुलिस राजेश, विजय और डा. संजीव शर्मा की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें