फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 6 होटल-रेस्तरां में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड के बाद से दमकल विभाग हरकत में आने के बाद हर रोज होटल-रेस्तरां संचालकों की लापरवाही सामने आ रही है। शनिवार को छह होटल-रेस्तरां को खामियां मिलने पर नोटिस जारी किए हैं, अब तक विभाग 10 प्रतिष्ठानों को विभाग नोटिस जारी कर चुका है।
विज्ञापन


मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि जिलेभर में होटल-रेस्तरां की चेकिंग का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें प्रतिष्ठानों के अग्नि सुरक्षा मानकों व उपकरणों की जांच की जा रही है। शनिवार को टीम ने मॉडल टाउन स्थित अर्थव होटल, जीटी रोड पर स्विच होटल, क्रॉसिंग स्थित शंकर होटल, लोनी के इलायचीपुर स्थित होटल सनसेट व्यू रेजीडेंसी, साहिबाबाद के पाइप मार्केट स्थित होटल ग्रीन वैली और राजबाग मेट्रो स्टेशन के पास संचालित प्लेटिनम होटल के निरीक्षण में खामियां सामने आईं। कहीं पर दमकल उपकरण खस्ताहाल थे, जबकि कई जगह पर उपकरण ही नहीं थें। कुछ प्रतिष्ठानों में आपातकालीन द्वार नहीं पाया गया। सीएफओ ने बताया कि शनिवार को 22 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया था। जिन छह स्थानों पर खामियां पाई गई हैं और उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें