फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4435 विद्यार्थी आज देंगे अतुल माहेश्वरी परीक्षा

Sat, 19 Nov 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 20 नवंबर को एनएच-24 आध्यात्मिक नगर स्थित आईएमएस इंजीनियरिंग कालेज में होगी। सुबह पहली पाली में नौवीं-10वीं के विद्यार्थी सुबह 10 बजे से 11.30 बजे तक परीक्षा देंगे जबकि दूसरी पाली में 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 3.30 बजे की पाली में होगी।

परीक्षा केंद्र पर पेपर शुरू होने से आधा घंटा पहले परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।सुबह की पाली में 9.45 बजे और दोपहर की पाली में 1.45 बजे के बाद केंद्र पर परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पहली पाली में नौवीं और दसवीं के 1341 जबकि दूसरी पाली में ग्यारहवीं व बारहवीं के 3094 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


गाजियाबाद और हापुड़ दोनों जनपदों के स्टूडेंट्स के लिए आईएमएस इंजीनियरिंग कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से छात्रवृत्ति परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, जिन स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड ई-मेल से डाउनलोड करने में परेशानी पेश आ रही है,

वे लिंक http://www.amarujala.com/atul-maheshwri-chhatravritti-2016 पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को सबसे पहले गूगल में इस लिंक को डालकर सर्च करना होगा।

एडमिट कार्ड के बगैर एंट्री नहीं, सिटी कोड 43अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में परीक्षार्थियों को बगैर एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। वहीं परीक्षा केंद्र पर मोबाइल लाने पर प्रतिबंध हैं। मोबाइल लाने वालों को केंद्र पर एंट्री नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


वहीं गाजियाबाद में परीक्षा देने वाले गाजियाबाद व हापुड़ के परीक्षार्थियों को ओएमआर सीट पर 43 सिटी कोड भरना होगा। वहीं, सुबह की पाली में नौवीं-दसवीं के परीक्षार्थियों का सेंटर कोड 01 और दोपहर में 11वीं-12वीं के स्टूडेंट्स का सेंटर कोड 02 होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें