फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: यातायात नियमों की अनदेखी पर नौ दिनों में काटे 27 हजार चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। यातायात माह के दौरान नियमों का पालन न करने पर पिछले नौ दिनों में यातायात पुलिस ने 27 हजार वाहनों का चालान किया है। इसके अलावा वाहन सीज करने की भी कार्रवाई की गई है। इन नौ दिनों में 13,103 दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के पकड़े गए हैं। यातायात माह में संभागीय परिवहन प्राधिकरण, रोडवेज निगम और यातायात पुलिस संयुक्त रूप से लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों की बाबत जागरूक करते हैं। सामाजिक संस्थाएं, स्कूली बच्चे और एनसीसी कैडेट्स भी रैली, नुक्कड़ नाटक आदि माध्यमों से लोगों को जागरूक करते हैं। इसके बाद भी कुछ वाहन चालक सुधरने को तैयार नहीं। यातायात माह एक से 30 नवंबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन




ये है चालान की स्थिति
हेलमेट - 13,103

सील्ट बेल्ट - 351

विपरीत दिशा में वाहन चलाना - 10,070

ट्रिपल सवारी - 1,898

ओवर स्पीड 803

प्रदूषण -651

तेज आवाज वाले हॉर्न - 107



यातायात पुलिस लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ जुर्माना और चालान की कार्रवाई भी कर रही है। नियमों का पालन न करने वालों को किसी भी दशा में बक्शा नहीं जाएगा। - पीयूष सिंह, डीसीपी यातायात



पुलिस ने रैली निकाल लोगों को किया जागरूक

यातायात पुलिस ने रविवार सुबह जागरूकता रैली निकाली। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पी ने रैली को पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पुलिस लाइन से हापुड़ रोड, पुराना बस अड्डा, नया बस अड्डा, अर्थला होते हुए मेरठ तिराहे जाकर पर समाप्त हुई। रैली में यातायात पुलिस के दोपहिया वाहन, चार पहिया वाहन, प्रचार-प्रसार वाहन एव क्रेन को शामिल किया गया। रैली में 150 यातायात पुलिसकर्मियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें