फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डेंगू प्रभावित 26 हॉट स्पॉट चिह्नित, रखी जाएगी विशेष नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। आने वाले दिनों में मानसून की शुरूआत होगी। इस दौरान मच्छरजनित बीमारियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण माह चलाया जाएगा। इससे पहले जिन इलाकों में पिछले वर्ष डेंगू के मरीज मिले थे, ऐसे 26 हॉट स्पॉट चिन्हित किए गए हैं। इन इलाकों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने हापुड़ और आसपास के क्षेत्रों में 26 हॉट स्पॉट चिन्हित किए हैं। इन संवेदनशील क्षेत्रों में लार्वा रोधी छिड़काव, फॉगिंग और साफ-सफाई पर विशेष नजर रखी जाएगी, ताकि मानसून के मौसम में डेंगू जैसी बीमारियों के प्रसार को रोका जा सके।
मामले में स्वास्थ्य विभाग के डीएमओ डॉ. सतेंद्र कुमार ने बताया कि इन दिनों में घरों में जलभराव न होने दें। कूलर, गमलों और टायरों में पानी जमा न हो। पानी की टंकियों को ढककर रखें और नियमित रूप से कीटनाशकों का इस्तेमाल करें। दिन और रात दोनों समय सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनें। उन्होंने कहा कि तेज बुखार या जोड़ों में दर्द होने पर तुरंत चिकित्सा को दिखाएं। उन्होंने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण माह में साफ-सफाई कराई जाएगी और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन

इन हॉट स्पॉट पर विशेष नजर
ब्लॉक का नाम शहर/ गांव
सिंभावली गांव बक्सर, भरना, हरोड़ा मोड़
धौलाना गांव भोवापुर गालंद, धौलाना, इब्राहिमपुर पिलखुवा, शेखपुर खिचरा, अनवरपुर, सरस्वती मेडिकल क्षेत्र, शेखपुर, मोहल्ला अशोक नगर, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर रेलवे रोड, दिनेश नगर पिलखुवा, बागड़पुर, इकलैडी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर बहादुरगढ़, पूठ, खिलवई, ढोलपुर
हापुड़ गांव अकड़ौली, एसआईएमएस स्टॉफ क्षेत्र, धनौरा, असौड़ा, काठीखेड़ा, चितौली, चमरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें