फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार के नाम पर लोन लेकर 23 लाख धोखाधड़ी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। दिल्ली के रोहिणी निवासी व्यक्ति ने इंदिरापुरम थाने में कार के नाम पर लोन लेकर 23 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किशन गोपाल जालान ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि दिनेश वर्मा से उनकी मुलाकात नीति खंड में हुई थी। दिनेश वर्मा चांदनी चौक में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि दिनेश वर्मा ने उनसे लोन पर कार पर दिलवाने के लिए कहा। इसके लिए उन्होंने कहा कि उनके पास पर्याप्त रुपये नहीं हैं और कार फाइनेंस करवाने के लिए कागजात हैं। दिनेश वर्मा ने झांसा दिया कि यदि वह उन्हें कार फाइनेंस करवाकर देते हैं तो वह किस्त देते रहेंगे और साथ में अपने फॉरेक्स कंपनियों से होने वाले मुनाफे में भी पचास प्रतिशत की भागीदारी देंगे। वह उसके झांसे में आ गए और 23 लाख रुपये की लग्जरी कार फाइनेंस करवा दी। कुछ समय बाद उन्होंने रुपये देने बंद कर दिए। बाद में उन्होंने कहा कि वह रुपयों का इंतजाम कर रहे हैं। सारा रुपया एक साथ चुका देंगे लेकिन बाद में भी पैसे नहीं दिए। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें