फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार और ट्रक की टक्कर में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ा। आगे चल रही कार को ओवरटेक करने के दौरान तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। घटना में कार चालक समेत दो लोग घायल हो गए। उनको अस्पताल में भर्ती कराया हैं। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। खोड़ा निवासी जितेंद्र कुमार बड़े भाई धर्मेंद्र पाल और चाचा के बेटे अनिल पाल को रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। वह रात में अपने दोस्त अभिषेक के साथ वापस लौट रहे थे। इस दौरान एनएच-नौ पर खोड़ा के पास उनके आगे एक कार चल रही थी। उसे ओवरटेक करने के लिए उन्होंने बायीं तरफ से कार निकालनी चाही। इस दौरान आगे सड़क पर खड़ा ट्रक नजर आया तो उन्होंने बचने के लिए ब्रेक लगाए, लेकिन कार ट्रक से जा टकराई। हादसे में जितेंद्र और अभिषेक घायल हो गए। अभिषेक को हालत गंभीर होने के चलते निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में जितेंद्र ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ट्रक को सड़क पर खड़ा करने और अन्य वाहन चालकों की जान जोखिम में डालने का मुकदमा दर्ज करवाया है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। मामले में तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें