फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 16 वर्षीय किशोरी लापता, अगवा करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी थानाक्षेत्र स्थित एक ईंट भट्ठे से 16 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर अगवा करने का आरोप लगाते हुए घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


उक्त भट्ठे पर काम करने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि दो दिन पूर्व उनकी 16 वर्षीय पुत्री अचानक लापता हो गई। परिजनों ने युवती को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा। परिजनों ने जनपद बागपत के दोघट स्थित गांव निरपुड़ा निवासी रिजवान पर किशोरी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए थाने में घटना की तहरीर दी। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि आरोपी रिजवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें